फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information given to women in Strong Family Program

Ambedkar Nagar News: सशक्त परिवार कार्यक्रम में महिलाओं को दी गई जानकारी

Wed, 17 Sep 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Information given to women in Strong Family Program
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि व्याख्यान कक्ष में पेशेंट सेफ्टी सेफ केयर फॉर एवरी न्यूबॉर्न एंड एवरी चाइल्ड विषय पर सीएमई का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. अमित पटेल ने मरीजों की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से की।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने मरीजों की सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों के साथ साथ विभिन्न कानूनी जानकारी साझा की। स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. हीना सईदा, डाॅ. सर्जरी विभागाध्यक्ष राजेश यादव, डॉ. मुकुल सक्सेना, डाॅ. मनोज गुप्ता, डाॅ. बृजेश कुमार, डाॅ. अमित गुप्ता, डाॅ. प्रिया सिंह व डाॅ. वी कुमार ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग-अलग विभागों की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर का अयोजन किया गया। इसमे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच के साथ ही चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। दस दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed