फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information about voting given to workers

कर्मियों को दी मतदान कराने की जानकारी

Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Information about voting given to workers
अंबेडकरनगर। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को 1304 मतदान कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें मॉकपोल से लेकर मतदान समाप्त होने व ईवीएम व वीवीपैट के स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच 817 कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग मौके पर ही किया।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए मतदान में लगे कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को 19 कक्ष में 1304 मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन के पवन पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट के कुशल संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ईवीएम में छोटी गड़बड़ियों को मौके पर ही दुरुस्त करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मॉकपोल से लेकर ईवीएम व वीवीपैट के स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मतदेयस्थल पर एक दिन पहले ही पहुंचकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं रात में ही पूरा करनी होंगी। बाद में 817 कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed