फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inflation rising due to wrong policies of BJP

भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई

Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inflation rising due to wrong policies of BJP
अंबेडकरनगर। सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को दोहरीपुर स्थित कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ को मजबूत करने व आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति को बेहतर बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से पार्टी की बेहतरी सुनिश्चित करें। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से लगातार महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि भाजपा सपा के आपसी भाईचारे, विश्वास को खत्म करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी लोगों पर हो रहे विरोध के पीछे भाजपा का हाथ है। आरोप लगाया कि बसपा ने अपने सभी जिला पंचायत सदस्यों का वोट भाजपा पार्टी में दिलाने का काम किया है। बसपा और भाजपा का चेहरा एक है। कहा कि अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर देविका वर्मा पत्नी आनंद वर्मा ही रहेंगी।
विज्ञापन

राजनीति में साथ खड़ा रहने वाला ही साथ रहता है। कार्यकर्ताओं की ताकत से ही पार्टी के नेताओं में आत्मविश्वास आता है। प्रतिदिन पार्टी के वरिष्ठ व स्थानीय नेता अपने क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क करते रहें, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे समाज का हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा की गलत नीतियों से लगातार महंगाई बढ़ रही है। भाजपा की गलत नीतियों से आज सभी प्रकार के व्यापारियों का जीवन अंधकारमय है। जीवनयापन करने के लिए लोग लगातार अपने व्यवसाय बदल रहे हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों की जांच भाजपा सरकार ने कराई, मगर भाजपा को गुणवत्ता के अलावा कुछ नहीं प्राप्त हुआ।

बैठक में मोहम्मद शोएब ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन छोड़ कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। संचालन अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष जगदीश राजभर ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीराम मौर्य, सन्नू, अरविंद वर्मा, धीरेंद्र त्रिपाठी, राम चरन प्रजापति, अमिताभ यादव, आत्माराम मौर्य, हैसिला प्रसाद गौतम, बाबूराम यादव, दिलीप कुमार, मो. सईम, सूरज यादव, देवेंद्र यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed