{"_id":"63f65cfd7302cd733706a589","slug":"industrial-corridor-will-be-built-on-the-expressway-with-200-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-99034-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक्सप्रेसवे पर 200 करोड़ से बनेगा औद्योगिक गलियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक्सप्रेसवे पर 200 करोड़ से बनेगा औद्योगिक गलियारा
Wed, 22 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
इस लिंक एक्सप्रेसवे पर बनेगा औद्योगिक गलियारा। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बजट के मार्फत जनपद वासियों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बड़ी सौगात दी है। 200 करोड़ की लागत से औद्योगिक गलियारा बनाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। इससे न सिर्फ जिले में व्यापार बढ़ेगा बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलने की भी उम्मीद है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए इन दिनों गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। यह एक्सप्रेसवे जलालपुर के 18 व आलापुर तहसील क्षेत्र के 19 गांवों से गुजर रहा है। जिले में इस एक्सप्रेसवे कुल दूरी 25 किलोमीटर है। इसके बाद गोरखपुर जिले की सीमा में इसका निर्माण हुआ है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर गोरखपुर तक बनने वाले लिंक एक्सप्रेसवे पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में राज्य सरकार ने औद्योगिक गलियारा तैयार करने की योजना को मंजूरी दी है। जाहिर तौर पर औद्योगिक गलियारा बनाए जाने से विकास को नए पंख लगेंगे।
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारा बन जाने से बड़ी तादाद में जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र के व्यापारी जहां लाभ उठा सकेंगे, वहीं जनपद वासियों के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा की है। कहा कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों से कारोबार का माहौल बनेगा। इससे जिले में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। अब आगे सरकार को इस दिशा में गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
जलालपुर के व्यापारी सुनील कुमार ने भी प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि औद्योगिक गलियारे से जिले में कारोबारी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। कुछ लोग प्रत्यक्ष तौर पर लाभान्वित होंगे तो वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर भी स्थानीय लोग औद्योगिक गलियारे से प्रभावित होंगे। निश्चित रूप से यह निर्णय स्थानीय लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।