फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Indresh and Ankit won the race

दौड़ में इंद्रेश व अंकित ने मारी बाजी

Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Indresh and Ankit won the race
अंबेडकरनगर। खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं का भविष्य सुनहरा है। खिलाड़ी न सिर्फ बेहतर कॅरियर बनाता है बल्कि वह जीत दर्ज कर प्रदेश व देश का नाम भी रोशन करता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर मार्गदर्शन व अवसर प्रदान करने की।
विज्ञापन

यह विचार रविवार को सिद्धम जनसेवा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा रायगंज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि शांति आश्रम इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिवाकर तिवारी ने व्यक्त किया। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में इंद्रेश वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि सिकेंद्र कुमार को दूसरा व राहुल कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अंकित राजभर ने प्रथम स्थान की बाजी मारी। रामआशीष द्वितीय व सूरज पाल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिलेश सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर जावेद व राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed