{"_id":"67893d998e4855f484088ee1","slug":"indicator-is-not-working-passengers-are-forced-to-run-on-the-platform-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-127959-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंडीकेटर खराब, प्लेटफाॅर्म पर यात्री दौड़ने काे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंडीकेटर खराब, प्लेटफाॅर्म पर यात्री दौड़ने काे मजबूर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टूटा पड़ा कोच इंडीकेटर। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे जंक्शन के सभी प्लेटफाॅर्म पर कोच संकेतक खराब पड़े हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन के आगमन पर उनके निर्धारित कोच की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे अक्सर यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है। ट्रेन आने पर यात्रियों को भाग-दौड़ करनी पड़ती है। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दो व तीन पर 36 कोच इंडीकेटर लगे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लगे लगभग सभी संकेतक खराब पड़े हैं। इसके अलावा डिजिटल घड़ी भी बंद पड़ी हैं। इस स्टेशन में तीन प्लेटफार्म हैं। फिलहाल 12 जोड़ी ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। तकरीबन यहां से सात लाख की कमाई प्रतिदिन होती है। बनारस जा रहे प्रीत ने बताया कि स्टेशन पर लगे संकेतक खराब हैं। जिस कोच में उनका रिजर्वेशन है, वो कहां लगेगा, पता नहीं चल पाएगा। प्रीत हावड़ा के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
मोइनुद्दीन दूसरे व्यक्ति से अपना रिजर्वेशन कोच नंबर पूछते मिले। बताया कि यहां की स्थिति हमेशा इसी तरह रहती है। स्टेशन अधीक्षक प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी खामी के चलते इंडीकेटर बंद हैं, जल्द ही इनको ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।