फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased demand for carriages and luxury cars

Ambedkar Nagar News: बग्घी और लग्जरी कारों की बढ़ी मांग

Sun, 19 Jan 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for carriages and luxury cars
आलापुर में सजा दूल्हे का रथ। संवाद 
अंबेडकरनगर। लगन की शुरुआत होने के साथ ही लोग बेटे-बेटियों की शादी को यादगार बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए क्या किया जाए और क्या नहीं, इस पर काफी विचार किया जा रहा है। सहालग में इस बार दूल्हों को बग्घी और लग्जरी कार की सवारी खूब भा रही है। बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। साथ ही शादी वाले घरों में ढोलक की थाप पर नाचने-गाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खरमास के दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा था। व्यापारी भी खरमास समाप्त होने और बाजार में चहल-पहल बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मकर संक्रांति के बाद से बाजारों की रौनक लौट आई। जिन घरों में वैवाहिक आयोजन हैं, उस परिवार के लोग सुबह 10 बजे बाजार करने निकल पड़ते हैं। सराफा, कपड़ा, बर्तन आदि दुकानों पर पहुंचकर अपनी पसंद के मुताबिक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। परिजन भी अपने सामर्थ्य से बढ़कर खर्च कर रहे हैं। परिजनों का सपना होता है कि उनका बेटा शादी करने के लिए बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे तो लोग देखते रह जाएं। वर्तमान समय में पुरानी परंपरा फिर से लौट आई है। दूल्हे राजा को लग्जरी कार या तो बग्घी पसंद आ रही है। बग्घी संचालकों के मुताबिक बग्घी की बुकिंग मार्च तक फुल हो गई है। सबसे अधिक दो घोड़े वाली बग्घी की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

डिमांड पर मंगवाई जाती हैं लेंबोर्गिनी कार
ट्रैवल एजेंसी के संचालक मैनेजर सिंह बताते हैं कि पहले का जमाना अलग था, जब दूल्हे के लिए कोई भी गाड़ी बुक करा लेते थे। अब लग्जरी गाड़ियां ही दूल्हों की पसंद बन चुकी हैं। मध्यम परिवार के लोग होंडा सिटी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी गाड़ियां बुक करा रहे हैं। वहीं हाई प्रोफाइल लोग लेंबोर्गिनी जैसी कारें मंगवाने में भी पीछे नहीं हैं। हालांकि यह कार जिले में नहीं मिलने पर लखनऊ से मंगवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed