फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increase the number of paddy purchasing centers

धान क्रय केेंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase the number of paddy purchasing centers
भीटी। तहसील मुख्यालय पर धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर आसपास के कई गांवों के किसानों ने सोमवार को एसडीएम भीटी को ज्ञापन सौंपा। इसमेें कहा गया कि भीटी तहसील मुख्यालय है, इसके बावजूद यहां सिर्फ एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां मनमाने तरीके से कई क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसे में किसानों की मुश्किलों को देखते हुए अविलंब खाद्य विभाग के क्रय केंद्र को भीटी तहसील मुख्यालय पर संचालित कराया जाए।
विज्ञापन

भीटी, काही, परवरभारी, दिलावलपुर, अढ़नपुर, टेमा, खजुरी व डैय्याडीह सहित अन्य गांवों के किसान राधेश्याम, जगदंबा, मुस्तकीम, देवतादीन, राजेश कुमार, वीरेंद्र शुक्ल, रामनायक निषाद, सोनू यादव, अमित, राजितराम, सियाराम पांडेय व रमेश कुमार सहित 50 से अधिक किसानों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम भीटी को सौंपा। किसानों ने भीटी तहसील मुख्यालय पर धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि तहसील मुख्यालय पर पहले दो से तीन क्रय केंद्र स्थापित होते थे। इस बार भी दो क्रय केंद्र बनाए गए थे। परंतु खाद्य विभाग ने अपना क्रय केंद्र तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सेनपुर में ले जाकर खोल दिया है। जबकि इस क्षेत्र में पहले से ही तीन क्रय केंद्र स्थापित हैं। तहसील मुख्यालय से 10 से 15 किलोमीटर की दूरी में सिर्फ एक क्रय केंद्र है। यहां पर किसानों की आमद अधिक है। इसके बावजूद इस तरह की मनमानी की गई है। किसानों ने एसडीएम से अविलंब खाद्य विभाग के क्रय केंद्र को भीटी में स्थापित कराने की मांग की है। एसडीएम दीपक ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed