{"_id":"62bb3f91a539a8711575d69f","slug":"increase-the-amount-of-housing-construction-ambedkar-nagar-news-lko6372635116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण की धनराशि बढ़ाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण की धनराशि बढ़ाई जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आवास योजना के लाभार्थियों ने आवास निर्माण के लिए मिलने वाली ढाई लाख रुपये की राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की है। कहा कि अब संबंधित राशि से आवास का निर्माण पूरा कराना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए राशि बढ़ाने की जरूरत है।
आवास निर्माण में लगने वाली सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में आवास का निर्माण कराना अब आसान नहीं रह गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत निर्माण के लिए मिलने वाली ढाई लाख रुपये की राशि बढ़ाए जाने की मांग उठने लगी है। द्वितीय किस्त का इंतजार कर रहीं टांडा की सितारा देवी व जरीना ने कहा कि द्वितीय किस्त मिलने में काफी विलंब हुआ है।
इस दौरान बिल्डिंग मैटेरियल के दाम में तेजी से वृद्धि हुई है। इससे अब जो भी राशि मिलेगी, उससे आवास का शत-प्रतिशत निर्माण कराना मुश्किल है। ऐसे में अब उन्हें अपनी जेब से भी खर्च करना पड़ेगा। विजयलक्ष्मी व लीलावती ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए आवास निर्माण के लिए ढाई लाख की राशि बढ़ाकर साढ़े तीन लाख की जानी चाहिए।।
विज्ञापन
टांडा की अमरावती व अकबरपुर की सुरजा देवी ने कहा कि लंबे समय से उन्हें द्वितीय किस्त का इंतजार है। यदि समय रहते यह किस्त मिल गई होती, तो अब तक काफी हद तक निर्माण पूरा हो गया होता। कारण यह कि उस समय निर्माण सामग्रियों के दाम कम थे। अब दाम में काफी उछाल आया है। ऐसे में ढाई लाख रुपये में निर्माण पूरा होना मुश्किल है। इसके लिए अब स्वयं उन्हें व्यवस्था करनी होगी।