फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In Uttar Pradesh, the BJP would form the government without coalition

उत्तर प्रदेश में बिना गठबंधन सरकार बनाएगी भाजपा

Sun, 29 Nov 2015 10:57 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार अब तक की सबसे असफल सरकार है। ये बातें रविवार को केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर प्रेस से मुखातिब होते हुए कहीं। उन्होंने बिहार में भाजपा की हार को महागठबंधन व जातीय समीकरण मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन


जिले के राजेसुल्तानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे श्री मिश्र ने डाकबंगले में पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजक्ता का माहौल है। लूट, हत्या, दुष्कर्म व छिनैती जैसी आपराधिक वारदातों में तेजी से वृद्धि हुई है। लोग अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आम लोगों का प्रदेश सरकार से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में विकास का पहिया थम सा गया है। तमाम प्रमुख मार्ग खस्ताहाल हैं, तो योजनाओं का समुचित लाभ भी पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वह किसी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बिहार में भाजपा की हार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महागठबंधन व जातीय समीकरण के चलते भाजपा को हार मिली। हालांकि पार्टी का वोट प्रतिशत विगत विधानसभा चुनाव से बढ़ा है। इस दौरान सांसद हरिओम पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, रमाशंकर सिंह, ज्ञानेन्द्र उर्फ छोटे पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed