{"_id":"624f2f2ea975c80c3832902e","slug":"in-the-dispute-of-rent-the-female-constable-got-the-driver-challaned-ambedkar-nagar-news-lko62508826","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के विवाद में महिला सिपाही ने कराया चालक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए के विवाद में महिला सिपाही ने कराया चालक का चालान
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। सिविल ड्रेस में टांडा से अकबरपुर जाने वाली महिला सिपाही से किराए को लेकर हुए विवाद में कोतवाली टांडा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। वहीं नागरिकों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। एसपी को पत्र भेज कर स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह वर्दी के नाम पर मनमानी है।
कोतवाली अकबरपुर में तैनात एक महिला सिपाही सिविल ड्रेस में टांडा से अकबरपुर जाने के लिए गत दिवस टैक्सी स्टैंड पर पहुंची। यहां किराए को लेकर टैंपो चालक मोहम्मद रफी से किराए को लेकर विवाद हो गया। महिला सिपाही ने डायल-112 को बुला लिया। मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही आरोपी ड्राइवर को कोतवाली टांडा लाए। जहां उसे शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध कर चालान कर दिया। हालांकि एसडीएम न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।
पुलिस के इस रवैये को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। स्थानीय शिवकुमार व बशर ने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि मामले की गहनता से जांच कराई जाए। उधर, टांडा कोतवाल वृजेंद्र शर्मा ने बताया कि चालक एक महिला यात्री से अभद्रता कर रहा था, उसी वाहन में महिला सिपाही भी थी। उनकी सूचना पर डायल 112 टीम ने चालक को पकड़ कर विधिक कार्यवाही की।