{"_id":"6a00c10004300cd38304aa21","slug":"in-ausanpur-a-brick-kiln-wall-collapsed-killing-a-child-by-crushing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-156121-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: औसानपुर में ईंट-भट्ठे की दीवार ढही, दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: औसानपुर में ईंट-भट्ठे की दीवार ढही, दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
इब्राहिमपुर के औसानपुर स्थित भट्ठे में मासूम की मौत के बाद रोत बिलखते परिजन व मजदूर। संवाद
केदारनगर/सद्दरपुर। इब्राहिमपुर के औसानपुर गांव में ईंट-भट्ठे की दीवार ढह गई। उसके नीचे दबकर हुसैन उर्फ निहाल (7) की दबकर मौत हो गई। जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। हुसैन के पिता इरफान ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। हुसैन उन्हें पानी देने गया था, इसी दौरान हादसा हो गया।
गोंडा जिले के तरबगंज के पथारी निवासी इरफान अपने परिवार के साथ इब्राहिमपुर के अवसानपुर गांव में स्थित मॉडर्न ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। इरफान अपनी बग्घी से कच्ची ईंटों को भट्टे के अंदर मजदूरों के पास बोझाई के लिए पहुंचाते हैं। रविवार की सुबह वह ईंट लादकर भट्ठे के अंदर जा रहे थे, तभी उन्होंने पास खेल रहे अपनेपुत्र हुसैन अहमद उर्फ निहाल (7) से पानी लाने के लिए कहा। निहाल हैंडपंप से पानी लेकर जैसे ही भट्ठे की अंदर बोझाई वाली जगह पर पहुंचा तभी सामने की भट्ठे की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर अंदर की तरफ गिर पड़ा।
दीवार गिरता देख मासूम बाहर की तरफ भागा, लेकिन निकास द्वार पर एक अन्य बोगी खड़ी होने के कारण वह निकल नहीं पाया। इसी बीच निकासी द्वार के निकट वाली दीवार का हिस्सा भी गिर गया और हुसैन ईंटों के ढेर के नीचे दब गया। प्रवेश द्वार संकरा होने के कारण बचाव कार्य में भी अड़चन आई। जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ईंटें हटाकर बच्चे को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।