{"_id":"6aad727ecd2a137dcd04dea3","slug":"in-2027-we-wont-let-samajwadi-party-open-an-account-in-the-entire-purvanchal-rajbhar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165170-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे : राजभर
विज्ञापन
अकबरपुर के कटारिया याकूबपुर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते लोग व
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भागीदारी पार्टी की ओर से आयोजित जन अधिकार महारैली में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डूबती नैया में सवार है। उन्होंने दावा किया कि भागीदारी पार्टी के साथ आने से 2027 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकर नगर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे।
अकबरपुर के टांडा रोड स्थित कटरिया बाग में भागीदारी पार्टी की ओर से डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर आयोजित जन अधिकार महारैली में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ संविधान निर्माण में काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सर्व समाज के महापुरुष हैं। उनकी प्रतिमा डॉ. आंबेडकर के साथ स्थापित होनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर में प्रजापति समाज के करीब दो लाख वोट हैं और अब यह समाज एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ने जा रहा है। सपा ने पहले इस समाज का वोट लिया और बाद में इसी समाज के लोगों का उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय और समान भागीदारी प्राथमिकता
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने कहा कि वंचित, शोषित, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और सर्व समाज को सामाजिक न्याय व समान भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही और दावा किया कि पार्टी की ताकत बढ़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति, पूर्वांचल अध्यक्ष सुनील प्रजापति, जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, जिला प्रमुख महासचिव रामनरेश प्रजापति, रामजी, अमरनाथ प्रजापति, गौतम प्रजापति, आनंद प्रजापति, विपिन प्रजापति और गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।