{"_id":"634da025a6c1a225dd18a5e4","slug":"improved-cleanliness-arrangements-ambedkar-nagar-news-lko6533425137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर किए जाएं साफ-सफाई के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर किए जाएं साफ-सफाई के इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संचारी रोगों पर पूरी तरह अंकुश लगाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएं। इसके लिए बाकायदा विशेष अभियान जारी रखा जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
यह दिशा-निर्देश संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरएस केसरी ने स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। वे संचारी रोग दस्तक अभियान का जायजा लेने के लिए टांडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों व मोहल्लों में पहुंचे थे।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक सोमवार को अंबेडकरनगर जनपद पहुंचे। सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए चल रहे प्रयासों समेत अन्य कई जानकारियां हासिल की। इसके बाद वे टांडा तहसील क्षेत्र के ककराही, लडनपुर व मुबारकपुर पूर्वी क्षेत्र में पहुंचकर संचारी रोग दस्तक अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों व नागरिकों से मुलाकात की और संचारी रोगों के बारे में वार्ता की। अपील करते हुए कहा कि संचारी रोगों पर अंकुश पाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। न सिर्फ खुद के घर व इर्दगिर्द के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जागरूकता से ही संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. संजय वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. एमएच सिद्दीकी, सुशीलाल देवी, पुष्पा उपाध्याय, रंजीत वर्मा, अब्दुल मतीन व मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।