फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Importance of environment

Ambedkar Nagar News: मॉडल के जरिए समझाया पर्यावरण का महत्व

Sun, 09 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Importance of environment
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरस्वती विद्या मंदिर टांडा में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल के जरिए पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन सहित अन्य विषयों के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विज्ञान दल के डॉ. मृदुल शुक्ला, समन्वयक विज्ञान क्लब निरंजन लाल, प्रबंधक ज्योति प्रकाश, आद्या प्रसाद दुबे के प्रयास से विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र के मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर काॅलेज से गुंजन चौहान, उम्मे हबीबा एलीना अजमत, उम्मेहानी आदर्श जनता इंटर काॅलेज से लकी, आदर्श जनता बालिका इंटर कालेज से मलाइका नूर, श्वेता वर्मा, असरा, मुस्लिम निसवां इंटर काॅलेज से साजिया एरम, जैनब, सरस्वती विद्या मंदिर से प्रियांशी त्रिपाठी, आराध्या, श्रुति वर्मा, देवेश पांडेय, साक्षी, हिरल सिंह, आरुषी त्रिपाठी आदि बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन आशुतोष पाठक, अर्जुन कुमार आचार्य ने किया। प्रधानाचार्य रामसुंदर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया। संस्था की तरफ से प्रतिभागी शिक्षक दिनेश नारायण सिंह, निरंजनलाल, जेयान, वीरेन्द्र, अवनीश कुमार, मदीहा, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed