फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Immersion today amid tight security, restrictions on passenger vehicles too

कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन आज, सवारी वाहनों पर भी प्रतिबंध

Wed, 05 Oct 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Immersion today amid tight security, restrictions on passenger vehicles too
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को परंपरागत तरीके से होगा। जिले के विभिन्न घाटों पर बुधवार को होने वाले मुख्य विसर्जन के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले विसर्जन के दौरान 1712 दुर्गा प्रतिमाओं का विशेष तौर पर तैयार कुंड में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

विसर्जन से पहले निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए बुधवार शाम पांच बजे से प्रतिमा विसर्जन तक अकबरपुर नगर में सवारी वाहन के संचालन पर प्रतिबंध के साथ ही भारी वाहनों का रूट डायवर्जन भी सख्ती से लागू रहेगा।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि अकबरपुर नगर में पंडाटोला व गायत्री मंदिर स्थित दो घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। शोभायात्रा के दौरान प्रत्येक प्रतिमा वाहन के साथ पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों के साथ ही प्रमुख चौराहों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी। अकबरपुर नगर के साथ ही श्रवणक्षेत्र, महादेवा घाट, चहोड़ाघाट रामघाट, काली घाट समेत तीन दर्जन से अधिक घाटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढों में होगा विसर्जन
नदियां प्रदूषित न हों, इसके लिए तीन वर्ष पूर्व ही शासन ने निर्देशित किया था कि नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन न किया जाए। इसके स्थान पर नदी के बगल ही गड्ढा खोदा जाए जिसमें पानी भरकर उसमें ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाए। एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर के निकट व पंडाटोला स्थित तमसा नदी घाट पर 260 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसके लिए दोनों ही घाटों पर नदी के किनारे बड़े बड़े गड्ढे तैयार कर इनमें पानी भी भरवा दिया गया है। इन्हीं गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
सुरक्षा इंतजाम परखने को घाटों का जायजा
बुधवार से शुरू होने वाले देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम परखने के लिए मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने विभिन्न घाटों का जायजा लिया। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय ने अकबरपुर, श्रवणक्षेत्र, महादेवा, रामघाट व काली घाट पर पहुंचकर घाट पर चल रहीं तैयारियों को परखते हुए इन्हें और पुख्ता बनाने का निर्देश दिया। तैयारियों से जुड़े सभी अफसरों को निर्देशित किया गया कि बुधवार सुबह तक विसर्जन घाटों पर सफाई के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति व प्रकाश के साथ ही घाट तक पहुंचने वाले मार्गों को पूरी तरह दुरुस्त करा लिया जाए।

सवारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए बुधवार शाम पांच बजे से प्रतिमा विसर्जन तक अकबरपुर नगर में सवारी वाहन के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह ने बताया कि बड़े वाहनों का रूट डॉयवर्जन भी पहले से लागू किया जा चुका है। इसके तहत टांडा व बसखारी की तरफ से आने वाले सवारी वाहनों को पटेलनगर, जलालपुर व मालीपुर रोड से आने वाले सवारी वाहनों को शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट, दोस्तपुर से आने वाले वाहनों को गौहन्ना चौराहे के निकट, पहितीपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को भिखारीपुर के निकट तथा अयोध्या से आने वाले सवारी वाहनों को फायर स्टेशन के निकट ही रोक दिया जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को भी विसर्जन के दौरान अपने अपने क्षेत्र के घाटों पर तैनात रहने और अपनी टीम के माध्यम से प्रतिमा वाहनों पर पूरी नजर बनाए रखने को निर्देशित किया गया है ताकि अराजकतत्वों द्वारा माहौल खराब करने की किसी भी साजिश को तत्काल विफल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed