{"_id":"68e7f432cb042c9a70014044","slug":"immersion-of-durga-idols-took-place-at-devad-ghat-ambedkar-nagar-news-c-103-1-ame1010-142356-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: देवाढ़ घाट पर हुआ दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: देवाढ़ घाट पर हुआ दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन
Thu, 09 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर। दुर्गा मूर्तियों का बुधवार देर रात देवाढ़ घाट पर विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पटेल चौक पर केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने समापन समारोह का आयोजन किया।
सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर कपाली बाबा, एसडीएम उत्तम तिवारी व सीओ विनय गौतम ने विसर्जन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मेला व्यवस्थापक श्यामचंद्र श्रीवास्तव, राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष सूर्यलाल गुप्त ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, केशव प्रसाद मिश्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बृजेश ने संबोधित किया। संचालन ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने किया। डीजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। देर रात मूर्तियों के विसर्जन के बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ।