{"_id":"5d3f21da8ebc3e6d216fe066","slug":"illness-ambedkar-nagar-news-lko4735105141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम समेत छह हुए डायरिया के शिकार, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम समेत छह हुए डायरिया के शिकार, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगह डायरिया की चपेट में आकर एक मासूम समेत छह लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी सुनीता (22) पुत्री अनिल कुमार रविवार रात डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय के बावजूद हालत नहीं सुधरी तो सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या, रेफर करना पड़ा।
इसके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र के मदनगढ़ निवासी मंजू (19) पुत्री गंगादीन को घरवालों ने सोमवार सुबह उल्ट्री-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआईकला गांव निवासी राजेश की 12 वर्षीय पुत्री चांदनी को घरवालों ने डायरिया की चपेट में आने के बाद रविवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी मालादेवी (25) पत्नी अवधेश रविवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार न होने पर सोमवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महरुआ निवासी जवाहरलाल की सात वर्षीय पुत्री कोमल को घरवालों ने सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रेखा (30) पत्नी सुखराम रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।