फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Illegal ultrasound center caught in raid, sealed

छापे में पकड़ा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, हुआ सील

Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal ultrasound center caught in raid, sealed
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अवैध ढंग से बसखारी अकबरपुर मार्ग पर संचालित आरुषि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मंगलवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के नेतृत्व ने टीम ने छापा मारा। टीम को देखते ही कर्मचारियों ने सेंटर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया। काफी देर बाद जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो ताला खुला।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन को कहीं छिपाया जा चुका था। नतीजा यह रहा कि काफी तलाश के बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। मौके पर दो महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए मिलीं, जो कि एक आशा बहू के साथ आईं हुई थीं। महिलाओं का बयान दर्ज करने के बाद अपर सीएमओ ने न सिर्फ सेंटर को सील कर दिया, बल्कि संचालक के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए बसखारी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत दिवस सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा को जानकारी मिली कि बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी अकबरपुर मार्ग पर एक घर में अवैध ढंग से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। आरुषि अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से संचालित इस सेंटर को लाइसेंस नहीं प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने मामले की जांच अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ को सौंपी। मंगलवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ सीएचसी बसखारी पहुंचे। इसके बाद दो फार्मासिस्टों के साथ संबंधित सेंटर पर पहुंच गए। टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने घर के मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया और ताला लगा दिया।
काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास अपर सीएमओ किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर बसखारी थाने से पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर गेट खुल सका। टीम अंदर पहुंची, तो दो महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए वहां मौजूद मिलीं, जबकि वहां सेंटर की एक महिला कर्मचारी भी मौजूद थी। इसके अलावा एक आशा बहू वहां मौजूद मिली, जो महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए लाई थी।

टीम ने समूचे सेंटर का कोना-कोना तलाश किया, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन कहीं भी नहीं मिली। मात्र प्रिंटर, की बोर्ड, माउस व अल्ट्रासाउंड के पर्चे ही मिले। इस बीच अपर सीएमओ ने बताया कि वहां मौजूद महिलाओं से बयान लिया गया। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया। साथ ही संचालक प्रमोद यादव के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए बसखारी थाने में तहरीर दे दी है। उधर एसओ अश्विनी मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed