{"_id":"5ff897da8ebc3e32c276d98e","slug":"if-we-cannot-give-justice-we-should-also-be-shot-ambedkar-nagar-news-lko5588573108","type":"story","status":"publish","title_hn":"न दे सकें न्याय तो हमें भी मार दी जाए गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न दे सकें न्याय तो हमें भी मार दी जाए गोली
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जल्द न्याय न दे सकें तो हमें भी गोली मार दी जाए। शुक्रवार को यह दर्द दोहरे हत्याकांड से प्रभावित परिवारीजनों का उस समय छलक आया, जब संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद उनसे मिलने पहुुंचे। परिवारीजन सत्तारूढ़ दल के नेताओं के रवैये को लेकर भी नाराज दिखे। कहा कि हत्या का शिकार हुए अनिल पार्टी नेताओं के साथ रहते थे, लेकिन इस हृदय विदारक घटना की जानकारी ऊपर के नेताओं को नहीं दी जा सकी।
पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र व उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुरेंद्र मिश्र की गोली मारकर हत्या किए जाने के पांचवें दिन पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा। संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद जब उनसे मिलने पहुंचे तो परिवार की महिलाएं अपने धैर्य को काबू में न रख सकीं। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि पार्टी के जो यहां बड़े नेता हैं वे अक्सर अनिल के साथ घूमते थे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष तक बात नहीं पहुंचा पाए। परिवार की महिलाओं ने सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेताओं पर आक्रोश जताते हुए यहां तक कह दिया कि तमाम दावों के विपरीत मौजूदा शासन में और ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है। सुनवाई तक नहीं हो रही है।
महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हमें या तो न्याय दिलाइए या फिर हमें भी गोली मरवा दीजिए। हमारा तो पूरा घर बर्बाद हो गया है। हमारे बच्चे अनाथ जी लेंगे। महिलाओं ने कहा कि सिर्फ समय लिया जा रहा है। आरोपियों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय दिलाने को कहा। सांसद ने भरोसा दिलाया कि प्रयास किया जाएगा। सभी संभव मदद होगी।