Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If the matter is not resolved by March 10, farmers will occupy the land: Rakesh

10 मार्च तक निस्तारण न हुआ तो किसान जमीन पर करेंगे कब्जा : राकेश

Thu, 27 Feb 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
If the matter is not resolved by March 10, farmers will occupy the land: Rakesh
टांडा में किसानों को संबो​धित करते भार​तीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। संवा
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा वाराणसी वाया आजमगढ़ के चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित की गई जमीनों के लिए किसान आवासी दर से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन की अगुआई में टांडा में पिछले करीब दो साल से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत कर आंदोलन को हवा दे दी। अधिकारियों ने बातचीत कर अपना पक्ष रखा, जिस पर 15 सदस्यीय टीम बनाकर डीएम से वार्ता करने पर सहमति बनी। राकेश टिकैत ने कहा कि 10 मार्च तक निस्तारण न होने पर किसान अपनी जमीन पर कब्जा कर मवेशी बांधेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 टांडा-वाराणसी वाया आजमगढ़ के चार लेन चौड़ीकरण/बाईपास के निर्माण के लिए जून 2013 में प्रथम चरण में टांडा तहसील के 33 व आलापुर के 10 गांवों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। दूसरा गजट अगस्त 2018 में निकाला गया, जिसमें टांडा के 27 व आलापुर से सात, तीसरा गजट दिसंबर 2020 में टांडा के 18 व आलापुर के पांच गांवों की भूमि अधिग्रहीत करने के लिए जारी किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान प्रत्येक गाटे में रकबा 0.0510 हेक्टेअर तक आवासीय दर के आधार पर धनराशि की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर करीब दो साल से लगातार प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी भी कोर्ट में नहीं जाएंगे। किसानों का गुस्सा ही हथियार बनेगा। कुछ गांवों को मुआवजा मिल गया, कुछ को नहीं मिला है। किसानों से कम रेट में उनकी जमीन उनसे छीनी गई है। लोगों के मकान भी तोड़ दिए गए हैं। प्रशासन से एक दो दौर की वार्ता होगी, जिसमें संगठन के पदाधिकारी भी भेजे जाएंगे। अगर वार्ता से हल नहीं निकलता है तो किसान अपनी जमीन की निशानदेही कर कब्जा करेंगे और मवेशी बांधेंगे। कोई सरकार किसानों की हितैषी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी वार्ता
राकेश टिकैत से वार्ता करने के लिए एसडीएम टांडा डॉ. शशि शेखर सिंह, एसडीएम सदर अरविंद त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ला, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ टांडा शुभम कुमार मौके पर पहुंचे। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि किसान मुआवजे के लिए कोर्ट में अपील कर सकते हैं। एसडीएम टांडा ने बताया कि किसानों की 15 सदस्यीय समिति बनाकर डीएम अविनाश सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed