फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If the amount of PM Samman Nidhi increases, then it should be done

पीएम सम्मान निधि की धनराशि बढ़े तो बने बात

Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the amount of PM Samman Nidhi increases, then it should be done
अंबेडकरनगर के हुसेनपुर हीड़ी में चौपाल को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पीएम सम्मान निधि की धनराशि को बढ़ाकर साल में 18 हजार रुपये किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की एक किस्त राशि छह हजार किए जाने से ही जरूरतमंदों को परेशानी से राहत मिल सकेगी। यह मांग केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे किसानों ने उठायी है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने आश्वस्त कराया कि उनकी इस मांग को सरकार के समक्ष रक्षा जाएगा ताकि आने वाले समय में इस पर विचार कर किसानों के हित में फैसला लिया जा सके। सोमवार शाम को जिले में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री का महरुआ में पार्टी के पदाधिकारियों व किसानों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के हुसैनपुर हीड़ी गांव पहुंचा।
विज्ञापन

यहां ग्राम प्रधान इंद्रप्रताप शुक्ल की अगुवाई में आयोजित चौपाल में कृषि मंत्री ने ग्रामीणों व किसानों से मिलकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा भी की। बैठक में मौजूद किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदन में राशनकार्ड की अनिवार्यता को भी खत्म किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी भी योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार को सुलभ व सहज सुविधा देनी चाहिए ताकि मुश्किलों का सामना न करना पड़े। कृषि मंत्री के समक्ष किसानों ने समितियों पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता न होने और क्रय केंद्रों पर सुचारु उत्पादन की खरीद आदि की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की हर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करा रही है। आने वाले समय में किसानों को सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसके बाद कृषि मंत्री जिला मुख्यालय पर रात्रि प्रवास के लिए रवाना हो गए।

कृषि मंत्री अब मंगलवार को महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर निवासी शहीद उदयप्रताप सिंह के स्मारक स्थल जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, जिला प्रभारी विजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व पदाधिकारी स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed