फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If community toilets are not opened then file a complaint

Ambedkar Nagar News: सामुदायिक शौचालय न खुलें तो दर्ज कराएं शिकायत

Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
If community toilets are not opened then file a complaint

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अगर आपके गांव में बना सामुदायिक शौचालय रोस्टर के अनुसार संचालित नहीं हो रहा है तो इसकी शिकायत मोबाइल नंबर 7380369311 पर सकते हैं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की मॉनीटरिंग शुरू की है।



जिले की 899 ग्राम पंचायतों के मुकाबले 888 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इनमें से 870 सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए केयरटेकर की नियुक्ति की गई है। इन्हें मानदेय के साथ ही प्रतिमाह शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। बावजूद इसके, ज्यादातर शौचालयों पर ताला लटकता रहता है।
विज्ञापन


संचालन कराने के लिए सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ पंचायत के साथ पाक्षिक समीक्षा शुरू की है। साथ ही स्थानीय स्तर पर सुबह छह बजे जूम के जरिए समीक्षा की जा रही है। जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय क्रियाशील नहीं हैं, वहां की केयरटेकर को नोटिस जारी किया जा रहा है। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संचालन न होने की शिकायत मिलने पर संबंधित केयरटेकर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed