फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If Aadhaar is not linked, pension will stop after July

Ambedkar Nagar News: आधार लिंक न हुआ तो जुलाई बाद बंद हो जाएगी पेंशन

Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
If Aadhaar is not linked, pension will stop after July
अंबेडकरनगर। शासन से विधवा पेंशन लेने वाली 31 हजार से अधिक महिलाओं की पेंशन इस बार फंस सकती है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका आधार बैंक खाते से लिंक न होना है। आधार लिंक कराने के लिए महिला लाभार्थियों के पास 20 दिन शेष हैं ।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में 31,094 हजार महिलाएं विधवा पेंशन ले रही हैं । शासन ने विधवा पेंशन लेने वाली महिलाओं के लिए आधार को खाते से लिंक कराना आवश्यक कर दिया है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में लाभार्थी माह के अंत तक इस कार्य को पूरा करा लें। ऐसा न करने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी लाभार्थी की होगी।
विज्ञापन

दरअसल नियम के मुताबिक एक लाभार्थी एक ही पेंशन योजना का लाभ ले सकता है लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो विधवा पेंशन के साथ वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन का लाभ एक साथ ले रहे हैं । जिले में एक लाख 29 हजार 793 हजार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है, जबकि 32 हजार लोगों को विधवा पेंशन मिल रही है। आधार लिंक होने के बाद लाभार्थी को एक ही पेंशन का लाभ मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि आधार लिंक से सत्यापन न होने पर पेंशन रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed