{"_id":"5d3dd5568ebc3e6ca06b6f2d","slug":"husbend-arrest-in-ta-death-case-of-wife-ambedkar-nagar-news-lko473345151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मारने में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाकर मारने में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर निवासी राजभवन की पुत्री गुंजन का विवाह इसी वर्ष मई में आलीगंज थाना क्षेत्र के ककराही निवासी विजय के साथ हुआ था। विवाह के दौरान युवती के पिता ने अपनी स्थिति के अनुसार दान दहेज भी दिया।
शादी के एक सप्ताह के बाद ससुरालीजनों द्वारा बाइक के लिए 70 हजार रुपए दहेज के रूप में दिए जाने का दबाव बनाया जाने लगा। विवाहिता के पिता द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज न मिलने से क्षुब्ध ससुरालीजनों द्वारा 11 जून को मृतका के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति विजय, देवर राहुल, संजय, निशा आदि के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।