फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband was beaten up to help the sweeper

सफाईकर्मी की मदद को पहुंचे पति को पीटा

Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Husband was beaten up to help the sweeper
अंबेडकरनगर। महिला सफाईकर्मी द्वारा की जा रही सफाई में सहयोग करने पहुंचे उसके पति की बाइक सवार अज्ञात युवकों ने बुधवार सुबह जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी मोहम्मद इदरीस (38) की पत्नी सफाईकर्मी है। प्रतिदिन की तरह उसकी पत्नी अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर साफ सफाई करने गई हुई थी। इदरीस भी उसकी सहायता करने के लिए साथ में चला गया। आरोप है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने मास्क लगा रखा था।
विज्ञापन

अभद्रता करते हुए युवकों ने इदरीस की पिटाई शुरू कर दी। उसकी पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो उसे धक्का देकर अलग कर दिया। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में इदरीस को चोटें आईं। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed