फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder

Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या में आरोपी पति सास व ससुर गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के बरवा भीठलपुर गांव निवासी विवाहिता पिंका की मौत के मामले में छह दिन बाद बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज ही करना पड़ा। शुक्रवार को आरोपी पति मनोज प्रजापति, सास शीतला देवी और ससुर रामहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के निनावां निवासी रामू प्रजापति के मुताबिक बेटी पिंका का विवाह वर्ष 2022 में बरवा भीठलपुर निवासी मनोज के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान किया जाता था। दो लाख रुपये व अन्य सामान की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

एक नवंबर को पिंका ने अपनी मां ज्ञानमति से फोन पर सारी बात बताई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। बाद में पिंका का शव कमरे के अंदर लटका मिला था। पिंका के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। छह नवंबर को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक रितेश पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed