{"_id":"6418a5812c1bd6f06f0fd9d4","slug":"husband-and-in-laws-sent-to-jail-for-dowry-murder-ambedkar-nagar-news-c-13-1-138531-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या में पति व सास-ससुर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या में पति व सास-ससुर को भेजा जेल
Mon, 20 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र कटका के नत्थूपुर खुर्द में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता पाए जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला रविवार का है।
नत्थूपुर खुर्द गांव निवासी रामसुरेश की बहू रीमा (21) का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
उधर विवाहिता के पिता सोनू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पति अजय, ससुर रामसुरेश व सास कौशिल्या उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। अब आरोपियों ने उसकी पुत्री को मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया था। इस बीच सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।