फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband accused in woman's murder arrested

Ambedkar Nagar News: महिला की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Husband accused in woman's murder arrested
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी थाना क्षेत्र में महिला जायरीन की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को बसखारी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कोटवा निवासी शबनम (35) पति जाकिर हुसैन के साथ किछौछा शरीफ दरगाह में चादर चढ़ाने आई थी। शबनम बीती 14 जुलाई को अपने पति के साथ अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद शबनम के ससुर जियाउद्दीन ने बसखारी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसी बीच जलालपुर रोड स्थित एक स्कूल के पास सड़क से अंदर एक अर्धनिर्मित भवन के पास से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त अवस्था में एक महिला का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस को शव के पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि शव शबनम का है। उसी दिन देर शाम महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की थी। इस बीच शव के पोस्टमार्टम आदि में हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने पति जाकिर की तलाश शुरू कर दी। उसके खिलाफ हत्या की धारा में केस भी दर्ज कर लिया। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ने शनिवार को हत्यारोपी पति जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed