फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Humans to help each other in Corona

कोरोना काल में एक दूसरे की मदद करना ही इंसानियत

Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Humans to help each other in Corona
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी के इस दौर में एक दूसरे की मदद करना ही इंसानियत है। मदद करते समय यह नहीं देखना चाहिए कि वह किस मजहब से ताल्लुक रखता है। इंसानियत कहती है कि सभी एक ही अल्लाह की संतान हैं। ऐसे में सभी की मदद करनी चाहिए। यह आह्वान सोमवार को मौलाना शाहिद ने किया। वह अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित इमामबारगाह में मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय सालाना मजलिस के अंतिम दिन मौलाना शाहिद ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। मौजूदा समय में कोरोना संकट चल रहा है। इसे देखते हुए हम सभी की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों की मदद बढ़ चढ़कर करें। मदद करने के दौरान यह कतई न देखें कि वह किस मजहब से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि कर्बला में जब वक्त के बादशाह में हराम को हलाल व हलाल को हराम करार देना शुरू किया, तो इमाम हुसैन ने आगे बढ़कर इसका विरोध करते हुए इंसानियत व इस्लाम को बचाने के लिए अपने 72 साथियों के साथ शहादत दे दी थी। उन्होंने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। बाद में अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इस मौके पर मेंहदी रजा, रजा अनवर, इम्तियाज हुसैन, कासिम हुसैन, मंसूर अख्तर, गालिब अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed