फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Household items of six families burnt in fire

Ambedkar Nagar News: आग से छह परिवारों की गृहस्थी का सामान जला

Tue, 30 Apr 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Household items of six families burnt in fire
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के बट्टूगढ़ के मजरा पंडित पूरा में मंगलवार दिन में लगी आग करीब तीन किलोमीटर तक फैल गई। इसमें आधा दर्जन परिवारों के कच्चे घर जल गए। आग लगने की सूचना पर अकबरपुर फायर स्टेशन से चार वाहनों को मौके पर पहुंचना पड़ा। आग की इस घटना में करीब 10 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोनिया नाला के किनारे स्थित पंडित का पूरा गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवाओं के तेज झोंके के साथ आग तेजी से फैलती गई। इससे गांव निवासी अमरनाथ, रामानंद, बिपिन, बब्लू, गुरुप्रसाद, रामप्रसाद के कच्चे घर की समूची गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। इससे पीड़ितों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलते चिंगारी उड़ते हुए और आगे तक बढ़ गई। इसके चलते बनगांव कचना के पास स्थित कूड़ा डंप स्थल पर भी आग लग गई। दो अन्य छप्पर जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मियों के साथ ही अहिरौली व अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र ने भी मौके का निरीक्षण किया। आग की इस घटना से काफी देर तक संबंधित गांवों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी तादाद में लोग भी काफी देर तक संबंधित स्थानों पर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed