फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Household goods worth 1 million from five houses were reduced to ashes in a fire

Ambedkar Nagar News: पांच घरों की 10 लाख की गृहस्थी आग में हुई राख

Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Household goods worth 1 million from five houses were reduced to ashes in a fire
हंसवर के पृथ्वीपुर-मईपुर गांव में आग के बाद क्षति का आंकलन करते राजस्व विभाग की टीम व मौजूद ग्र
अंबेडकरनगर। हंसवर के पृथ्वीपुर-मईपुर गांव में सोमवार की रात राजाराम के घर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट और सिलिंडर फट जाने से आग लगने के कारण पांच घरों में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एक-एक घर में हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

लेखपाल सोनी चौधरी ने बताया कि आग की चपेट में आने से राजाराम, गंगाराम की पत्नी गीता और अच्छेलाल की पत्नी विमला झुलस गई हैं। वहीं, गोशाला में बंधी हरीराम की एक पड़िया की मौत हो गई और दूसरी झुलस गई। इनके घर में रखी चार चारपाई, ठेला, सिलिंडर, साइकिल, घरेलू सामान के अलावा 20 हजार रुपये नकद जल गए। राजाराम की बाइक, ठेला, दो साइकिल, करीब 10 क्विंटल गेहूं के अलावा दो जानवर झुलस गए। छोटे लाल की दो भैंस झुलस गई। भूसा, राशन, साइकिल, चारामशीन, करीब ढाई लाख के जेवर व अन्य सामान, प्रकाश और बलराम का भूसाघर और उसमें रखा राशन जलकर राख हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर हाल जाना और हर तरीके से सहयोग करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामजनम वर्मा, भाजपा नेता ज्योति सिंह, सर्वेश गुप्ता, दिवाकर पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पृथ्वीपुर-मईपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान मुहैया कराया जाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मेराज अहमद, बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष जोखन सिंह, जिला महासचिव शाहबाज अहमद अंसारी, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed