{"_id":"66858e4bafd76913a208e546","slug":"house-collapsed-due-to-rain-old-woman-crushed-to-death-husband-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117495-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से ढहा घर, वृद्धा की दबकर मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से ढहा घर, वृद्धा की दबकर मौत, पति घायल
विज्ञापन
आलापुर के विमावल गांव में मकान गिरने के दौरान बृद्ध महिला की मौत के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण -
अंबेडकरनगर। मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार रात थाना क्षेत्र आलापुर के बिमावल गांव में एक घर की दीवार ढह गई, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई तो वहीं उनके पति घायल हो गए। उधर बारिश से जिले के प्रमुख स्थानों व चौराहों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर बहने वाले गंदे पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश ने बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
बीते तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश ने अब मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार रात से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हुआ जो बुधवार को लगभग पूरे दिन जारी रहा। मंगलवार रात थाना क्षेत्र आलापुर के बिमावल गांव निवासी रामलुटावन (79) व उनकी पत्नी लाली (75) टिन शेड व पक्की ईंट से बने घर के नीचे सो रहे थे। तेज बारिश के बीच अचानक दीवार सहित टीन शेड ढह गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए। गुहार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल होकर महिला बेहोश हो चुकी थीं जबकि पति रामलुटावन को मामूली चोटें आईं। महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इस बीच जानकारी होते ही बुधवार को एसडीएम सदानंद व नायब तहसीलदार राजकपूर ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की आपदा प्रबंधन टीम में शामिल डॉ. आरके गौतम, डॉ. चेतन शर्मा के साथ ही अन्य कर्मचारियों ने घायल का इलाज किया। इसके अलावा भीटी थाना क्षेत्र के काही में एक कच्ची दीवार बुधवार सुबह भरभराकर ढह गई। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।
बढ़ गई जलभराव की समस्या
लगातार हो रही बारिश ने जलभराव की समस्या बढ़ा दी है। न सिर्फ शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने अकबरपुर नगर के गौहन्ना चौराहे पर जलभराव हो गया। इस चौराहे से होकर लखनऊ, कानपुर व दिल्ली समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए सरकारी व निजी बसें जाती हैं। जलभराव होने से बस पर सवार होने के लिए यात्रियों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। नगर के ही बस स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी में जलभराव होने व कीचड़ हो जाने से लोगों को आवागमन करने में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीटी तहसील गेट के पास बारिश से हुए कीचड़ के चलते कर्मचारियों व वादकारियों को मुश्किलें हुईं तो न्यौरी, बसखारी, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, केदारनगर बाजार, भीटी बाजार समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चार घंटे गुल रही बिजली, ट्रिपिंग ने भी किया परेशान
बारिश से सुचारु बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तापमान कम होने से बिजली की खपत जरूर कम हुई है लेकिन बारिश के चलते जगह-जगह जर्जर तारों के टूटने व अन्य तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। सेनपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार सुबह लगभग चार घंटे तक बगैर बिजली के रहना पड़ा तो इसी प्रकार की मुश्किल कटेहरी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी हुई। अकबरपुर नगर के उपभोक्ताओं को बार-बार की ट्रिपिंग से मुश्किलें उठानी पड़ी।
तेजी से हो रही धान की रोपाई
बारिश ने धान किसानों को बड़ी राहत दी है। खेतों में पर्याप्त पानी होने से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। अकबरपुर के किसान अरविंद व भोले ने कहा कि रोपाई कार्य तेज होने से मजदूर नहीं मिल रहे, ऐसे में खुद ही रोपाई करना पड़ रहा। भीटी के रामपलट व महरुआ के संतराम ने कहा कि रोपाई लगभग पूरी कर ली है। इसी प्रकार से यदि आगे भी रुक रुककर बारिश होती रहे तो सिंचाई का संकट भी दूर हो जाएगा। इसी प्रकार से जिले के अन्य क्षेत्रों में भी धान रोपाई ने गति पकड़ ली।