फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   House collapsed due to rain, eight people injured

बारिश से घर ढहे, आठ लोग घायल

Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain, eight people injured
अंबेडकरनगर के अमेदा बभनपुरा में बारिश के चलते ढहा कच्चा घर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले मेें गुरुवार को सुबह हुई तेज बारिश कई नागरिकों पर कहर बनकर टूटी। बारिश के दौरान चार स्थानों पर कच्चे घर ढह गए। इससे मलबे में दबकर आठ लोग घायल हो गए। चार घायलों को जहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं अन्य क्षेत्रों में घर ढहने से घायल नागरिकों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। घर ढहने से ग्रामीणों को करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई हुई है। पीड़ित परिवारों ने शासन व प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से शुरू हुए बारिश का दौर गुरुवार को तेज होता दिखा। नतीजा यह हुआ कि बारिश का कहर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिला। टांडा तहसील क्षेत्र के अमेदा बभनपुरा गांव में गुरुवार को सुबह हुई तेज बारिश से मिथिलेश तिवारी का कच्चा घर अचानक ढह गया। इससे मलबे में दबकर घर में मौजूद मिथिलेश (47), प्रशांत तिवारी (27) व मनोरमा देवी (45), बजरंगी (14) घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से बजरंगी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में बारिश के चलते दो लोगों के कच्चे घर गिर गए। गांव निवासी नवी अहमद व रजत का घर ढहने से बाइक, साइकिल, खाद्यान्न व अन्य सामान मलबे में दब गया। इससे दोनों परिवारों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर ढहने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत लालापुर के मधवापुर में बारिश से लालमन का मकान ढह गया। इससे घर में रखा सामान मलबे में दब गया। इसमें परिवार के दो सदस्यों को बीचबचाव के दौरान चोटें आ गईं।

पीड़ितों को दिलाई जाएगी सहायता
बारिश के चलते जिन भी लोगों का घर ढहा है या क्षति हुई है, उसका आकलन कराया जा रहा है। सभी लेखपालों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जरूरी जानकारी जुटाएं, जिससे प्रभावित परिवारों को आवश्यक लाभ दिलाया जा सके। पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed