{"_id":"5fc144728ebc3e9ba96a86f8","slug":"hospital-ambedkar-nagar-news-lko552109594","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में फिर लगी सैनिटाइजेशन मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में फिर लगी सैनिटाइजेशन मशीनें
विज्ञापन
फोटो 13, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में चालू हुई सेनेटाइज मशीन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग तीन माह के लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन सैनिटाइजेशन मशीन स्थापित कर इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को न सिर्फ सैनिटाइज किया गया बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। लगातार लाउड स्पीकर द्वारा मरीजों व उनके तीमारदरों से आह्वान किया जाता रहा कि न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बल्कि मास्क भी लगाएं। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
जिला अस्पताल को तीन सैनिटाइजेशन मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। ओपीडी, इमरजेंसी व सामान्य वार्ड में एक-एक मशीन रखकर मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइज कराया जाने लगा। हालांकि, कुछ दिन ही संचालन के बाद एक-एक कर तीनों मशीनें खराब हो गईं। लगभग तीन माह पूर्व तीनों मशीनें एकसाथ खराब हो गईं। इसके बाद से जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। नतीजा यह रहा कि मरीज व उनके तीमारदार धड़ल्ले से अस्पताल पहुंचते रहे, लेकिन न तो उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा था और न सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को रही।
अब संक्रमण बढ़ने पर तीनों मशीन को दुरुस्त करा अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को निर्धारित स्थान पर रखवा दिया। शुक्रवार को जब अमर उजाला टीम जिला अस्पताल पहुंची तो मशीनों द्वारा मरीजों व तीमारदारों को सैनिटाइज किया जा रहा था। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।