फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hospital

आखिरकार डेढ़ माह बाद दुरुस्त हुईं तीन सैनिटाइजेशन मशीन

Wed, 02 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hospital
अंबेडकरनगर। आखिरकार डेढ़ माह द्यह्य खराब पड़ी सैनिटाइजर मशीनों को दुरुस्त कराने की सुध जिला अस्पताल प्रशासन ने ले ही ली। बुधवार को यहां लगी तीनों मशीनों के खबर होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आननफानन में मशीनों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अपराह्न तक मशीनों को दुरुस्त कर लिया गया। इसके बाद आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइजेशन करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में बीते मई माह में ही शासन से तीन सैनिटाइजर मशीन मिली थी। ओपीडी, इमरजेंसी व सामान्य वार्ड में एक एक मशीन को रखा गया। साथ ही इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइज के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। शुरुआत में तो कुछ दिनों तक मशीन ने सुचारु रूप से कार्य किया, लेकिन इसके बाद एक एक कर मशीन बिगडने लगी। आलम यह था कि लगभग डेढ़ माह से तीनों मशीन खराब पड़ी थी। इससे बगैर खुद को सैनिटाइज किए ही मरीज व उनके तीमारदार बेधड़क होकर अस्पताल के अंदर आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में तीनों मशीनों को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया। अपराह्न होते होते तीनों मशीनों ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को सैनिटाइज के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। तीमारदार रमेश कुमार, इम्तियाज व सौरभ ने अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों मशीनों के कार्य करने से कोरोना संक्रमण फैलने से काफी हद तक रोका जा सकेगा। उधर सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि तीनों मशीनों को दुरुस्त करा दिया गया है। बुधवार को सुचारु रूप से कार्य करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed