फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hospital

26 नागरिकों की हुई जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 28 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
hospital
26 नागरिकों की हुई जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

फोटो 5
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में रविवार को भी थर्मल स्क्रीनिंग हुई। चिकित्सकों की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचे 26 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया।

जिला अस्पताल परिसर में स्थित मातृ शिशु विंग में दूसरे प्रांतों व शहरों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। रविवार को भी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए 26 नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां तैनात डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि रविवार को 26 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। बाहर निकलने के दौरान न सिर्फ मास्क लगाएं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed