फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Honor amount will reach the account of 3.76 lakh farmers soon

3.76 लाख किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगी सम्मान राशि

Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Honor amount will reach the account of 3.76 lakh farmers soon
अंबेडकरनगर। जिले के 3.76 लाख किसानों को जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त की धनराशि प्राप्त होगी। इससे जुड़ी सभी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है। निर्धारित दो हजार की धनराशि हर एक पात्र किसान के खाते में सीधे पहुंचेगी।
विज्ञापन

किसानों की आय को दो गुना बनाने के लिए शासन स्तर पर विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को प्रति माह 6 हजार रुपया की धनराशि तीन किस्तों में दी जाती है। जिले में 3 लाख 76 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत किसानों के खाते में जमा होने वाली 11वीं किस्त की धनराशि से पहले सभी पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी को भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

कृषि भवन कार्यालय के अधिकारी बताते हैं कि अब तक लगभग 56 प्रतिशत किसानों ने ई केवाईसी करा लिया है। शेष किसानों की ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कराने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही किस्त राशि संबंधित किसानों के खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त की 2 हजार रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed