फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Holika Dahan took place at 1544 places with tradition

परंपरा के साथ 1544 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at 1544 places with tradition
अंबेडकरनगर के उकरा गांव में इस तरह जलाई गई होलिका। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में होलिकोत्सव का पर्व गुरुवार को श्रद्घा व उल्लास के साथ मना। सुबह से ही होलिका स्थलों पर नागरिकों ने होलिका स्थल को सजाने संवारने का दौर शुरू कर दिया था। शाम होने के साथ ही होलिका स्थलों पर कई जगह रंगोली आदि भी बनायी गयी। रात में शुभ मुहूर्त शुरू होने पर होलिका दहन का सिलसिला शुरू हो गया। होलिकोत्सव के इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक टीम भी खासी सक्रिय नजर आयी। डीएम व एसपी के सख्त निर्देश, प्रशासन की सख्ती के बीच जिले के 1544 स्थानों पर होलिका दहन की परंपरा का शांतिपूर्ण माहौल में निर्वहन हुआ।
विज्ञापन

रंगोत्सव के आगाज से एक दिन पहले गुरुवार को जिले में होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन पूरी श्रद्घा व उल्लास के साथ हुआ। होलिका दहन व होली पर्व का उल्लास युवाओं पर साफ दिख रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली जगह जगह से लकड़ियां एकत्रित कर होलिका स्थल पर जुटाने लगी। अकबरपुर नगर परिषद में तमाम स्थानों पर खुद ही होलिका दहन के लिए लकड़ी आदि का प्रबंध किया गया। शाम होने के साथ ही होलिका स्थलों पर रंगोली आदि बनाकर सजाने संवारने का दौर शुरु हुआ। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

होलिका दहन की तैयारियां जहां आम नागरिकों में दिख रही थी, वहीं पुलिस व प्रशासन होलिकोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर काफी सक्रिय दिखा। संबंधित थाने की पुलिस टीम जहां अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करती नजर आयी। लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में देर रात तक सक्रिय दिखे। प्रशासन की सख्ती के बीच छिटपुट स्थानों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन हुआ। गुरुवार की रात एक बजे के बाद होली हुड़दंग समिति टांडा ने होलिका दहन के लिए ढोल के साथ फगुआ गाते हुए टोली निकाली। विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रशासन की सतर्कता के बीच जिले के 1544 स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बनगांव रोड तिराहा, अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा, पहितीपुर तिराहा, रोडवेज व संघतिया नाका शहजादपुर आदि क्षेत्रों में नागरिकों ने उल्लास के साथ होलिका दहन परंपरा का निर्वहन किया। टांडा, बसखारी, आलापुर, जलालपुर, कटेहरी, महरुआ व भीटी क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक टीम की निगरानी के बीच होलिका दहन हुआ। पुलिस टीम के साथ ही लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी भी अपने अपने ग्राम पंचायतों में गणमान्य नागरिकों से जरूरी फीडबैक लेते रहे। साथ ही ग्रामीणों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से होलिका दहन व होली पर्व मनाने का आह्वान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed