फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Holi Festival in Ambedkarnagar

शहर से लेकर गांव तक उल्लास से मना रंगों का पर्व

Wed, 11 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। रंगों का त्योहार होली मंगलवार को जिले में पूरे उल्लास के साथ मना। इससे पहले सोमवार की शाम विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ जिले के 1424 स्थानों पर होलिका का दहन कर परंपरा का निर्वहन हुआ। इसके लिए दिन में ही होलिका वाले स्थान पर पर्याप्त ईधन की व्यवस्था कर ली गई थी। होलिका दहन के साथ महिलाएं भी घरों से निकलीं और अपनी परंपरा के तहत पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

सुबह होने के साथ ही होली का उत्सव शुरु हो गया। सुबह के समय जहां मिट्टी से होली खेलने व कपड़ा फाड़ होली खेलने को दौर चला वहीं डीजे की धुनों पर जगह जगह होरियारों की टोली खूब थिरकी। बुरा न मानो होली है के जयकारों के साथ जिन गाली मोहल्लों से टोली निकली, वहां खुशी से लोग झूम उठे। हर कोई युवाओं पर रंग बरसाने व गुलाल उड़ाने में दिलचस्पी दिखायी। मध्याह्न बाद अबीर व गुलाल लगाकर गले मिलने का दौर चला, जो देर शाम तक चला।
विज्ञापन

रंगों का पर्व होली जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में पूरे उल्लास के साथ मना। एक दिन पहले सोमवार की देरशाम होने के साथ ही जहां जिले के 1424 स्थानों पर हुई विशेष तैयारियों के बीच होलिका दहन हुआ। वहीं महिलाओं ने भी होलिकोत्सव स्थान पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया। मंगलवार सुबह होने के साथ ही होली का जुनून युवाओं पर दिखने लगा। कहीं मिट्टी से होली खेलने का दौर चला तो कहीं कपड़ा फाड़ होली युवाओं ने खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर मोहल्ले में सैकड़ों की संख्या में एकजुट युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। जगह जगह बज रहे डीजे की धुनों पर थिरकते युवा बुरा न मानो होली है का उद्घोष करते हुए एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। अकबरपुर नगर के रोडवेज, पटेलनगर, पहितीपुर तिराहा, दोस्तपुर तिराहा आदि क्षेत्रों में भी मुख्य मार्गों पर होरियारों की टीम ने आते जाते राहगीरों के साथ जमकर होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही होली को लेकर बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों में उत्साह दिखा। कहीं फगुआ गायन तो कहीं डीजे पर थिरकती युवाओं की टोली निकली। आपसी गिले शिकवे भूलकर दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले लगकर सभी ने होली पर्व की बधाई दी।
जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंगों का पर्व होली उल्लास के साथ मना। युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी रंगों के पर्व होली में जमकर रुचि दिखाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दौर जहां देर शाम तक चला, वहीं अपराहन बाद होली मिलन का सिलसिला शुरू हुआ। एक दूसरे के घरों में पहुंचकर रंगों के पर्व होली की बधाई देने तथा मुख्य पकवान गुझिया का लुत्फ उठाने का दौर चलता रहा। होली के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी कर रखे थे, जिसके चलते कहीं से कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।

रंगों के पर्व होली के दिन जहां पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में जुटे रहे, वहीं दूसरे दिन बुधवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन से लेकर सभी थानों में जमकर होली खेली। अकबरपुर नगर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की टुकड़ी अधिकारियों के घर पहुंची। वहां अधिकारियों को भी रंग लगाया गया। अधिकारी भी पुलिस कर्मियों के उल्लास में शामिल हुए। यही सिलसिला थानों में भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed