{"_id":"6933394b1db52116f601508a","slug":"hoardings-placed-on-the-road-were-confiscated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-146540-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क पर रखीं होर्डिंग्स को किया गया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क पर रखीं होर्डिंग्स को किया गया जब्त
Sat, 06 Dec 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
गांधी चौक पर सड़क किनारे लगाए फल के ठेले को हटाने का निर्देश देते ईओ।
अंबेडकरनगर। दुकानदारों के अतिक्रमण से लगातार सिकुड़ती शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति व आवागमन को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने शुक्रवार को अभियान चलाया।
प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत के नेतृत्व में फव्वारा तिराहा, चूना भट्टी, गांधी चौक, दोस्तपुर रोड, पहतीपुर रोड पर दुकानदारों की ओर से सड़क तक रखी गई अवैध होर्डिंग को जब्त करते हुए पटरी को खाली कराया गया। इसके अलावा चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो कर्रवाई की जाएगी। दुकानदारों की मनमानी का आलम यह है कि वह रोड तक अपने सामानों को फैला देते हैं। इसके अलावा उस पर होर्डिंग्स रख देते हैं। ऐसे में खरीदारी करने आने वाले लोगों को वाहनों को खड़ा करने में असुविधा होती है और सड़क पर गाड़ियों को खड़ा कर घंटों गायब रहते हैं। सबसे खराब हाल तो तहसील तिराहे से लेकर बनगांव मोड़ तक है।