{"_id":"6713ea01bdb50810cd0f7bfb","slug":"hiv-positive-patients-increased-by-83-in-six-months-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-123105-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह माह में बढ़े एचआईवी पॉजिटिव 83 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह माह में बढ़े एचआईवी पॉजिटिव 83 मरीज
Sat, 19 Oct 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थापित संपूर्ण सुरक्षा क्लीनिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते छह माह में 83 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें छह गर्भवती भी हैं। 1816 प्रभावितों का इन दिनों उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने कहा कि है कि पर्याप्त एहतियात बरतकर इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है।
एचआईवी जैसी बीमारी पर प्रभावी रोकथाम नहीं लग पा रहा है। दरअसल इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाने में रुचि लंबे समय से नहीं दिख सकी है। जागरूकता के अभाव के चलते ही जिले में लगातार एचआईवी प्रभावितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले छह माह में 83 एचआईवी पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें 77 सामान्य लोग हैं जबकि छह गर्भवती शामिल हैं।
संपूर्ण सुरक्षा केंद्र कार्यालय के अनुसार अप्रैल से सितंबर तक 5116 संदिग्ध की जांच हुई। इसमें 77 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 2910 गर्भवती की जांच हुई तो इसमें छह संक्रमित मिलीं। सभी संक्रमित का इलाज जिला अस्पताल के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यालय के अनुसार अप्रैल माह में 12 सामान्य व एक गर्भवती, मई में 10 सामान्य व दो गर्भवती, जून में 25 सामान्य व एक गर्भवती, जुलाई में 10 सामान्य व दो गर्भवती, अगस्त में 16 सामान्य तथा सितंबर माह में छह सामान्य मरीज एचआईवी ग्रसित जांच में मिले।
सबसे अधिक संक्रमित अकबरपुर ब्लाॅक में
संपूर्ण सुरक्षा केंद्र कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 1816 एचआईवी संक्रमित का इलाज अलग-अलग सरकारी अस्पताल से चल रहा है। सबसे अधिक संक्रमित अकबरपुर ब्लाॅक क्षेत्र में 365 हैं। इसी प्रकार टांडा में 220, जलालपुर में 225, रामनगर में 185, बसखारी में 190, कटेहरी में 120, भीटी में 90, जहांगीरगंज में 120, भियांव में 103 तथा दूसरे जिले के 164 संक्रमित हैं।
रखें पर्याप्त सजगता
एड्स एक घातक बीमारी है। ऐसे में सभी को सजगता बरतनी होगी। कुछ जरूरी एहतियात बरत कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। -केपी मौर्य, परामर्शदाता एड्स विभाग