फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High tension line passing over children poses danger

Ambedkar Nagar News: बच्चों के ऊपर से गुजर रही खतरों की हाईटेंशन लाइन

Fri, 25 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
High tension line passing over children poses danger
अकबरपुर नगर के रावीबहाउद्दीनपुर परिषदीय विद्यालय के भवन से गुजरता हाईटेंशन तार।
अंबेडकरनगर। जिले के 74 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन सप्लाई लाइन के कारण चार हजार बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। पांच माह पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के तार हटाने के लिए पत्र लिख कर बिजली विभाग से इस पर खर्च राशि का स्टीमेट मांगा था। इसके बावजूद बिजली विभाग ने अब तक सिर्फ एक दर्जन विद्यालयों का ही स्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग को दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन सप्लाई लाइन के तार हर समय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बन कर झूलते रहते हैं। शासन स्तर से ऐसे विद्यालयों का चयन कर ऊपर से गुजरने वाली सप्लाई लाइन को हटवाने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग ने 74 विद्यालयों की सूची बिजली विभाग को उपलब्ध कराई थी। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पांच माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने केवल 12 स्कूलों का ही स्टीमेट ही तैयार कर निदेशालय को भेजा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि अगर समय पर सभी विद्यालयों का स्टीमेट तैयार हो जाए तो इसका प्रस्ताव तैयार कर बजट के लिए निदेशालय को भेजा जाए। ताकि समय पर सप्लाई लाइन के तारों की शिफ्टिंग का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही एच लाइन
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार पीएस कचना,गौसपुर, अर्जनपुर, मेराजपुर, गनेशपुर, नूरपुर कला, पाभीपुर जैतपुर खास, दुलहुपुर, गोविंदपुर, रामगढ, मिझौडा , दहेमा, मुस्तफाबाद, कोतूपुर, परसावन कला, सोनहन, गोकुलपुर, काशीपुर राबी बहाउद्दीनपुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरगंज, पसियापारा, उमरपुर, पारस कटुई, मकोइया, पिपरी विशुनपुर, पमोली, तिंदौली, पूरेदरबार, केवटाही, दुल्लापुर, बंदीपुर व देवरिया सहित क्षेत्र के 74 विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंशन सप्लाई लाइन के तार गुजर रहे है।



बिजली के तार व पोल की शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। 12 विद्यालय का स्टीमेट बिजली विभाग ने दिया है। उस पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अन्य विद्यालयों का स्टीमेट भी जल्दी उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजा गया है।
बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed