फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High speed wreaks havoc, two dead

Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार का कहर, दो की माैत

Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
High speed wreaks havoc, two dead
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वाहनों की तेज रफ्तार के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 35 वर्षीय युवक और एक 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहला हादसा तिवारी का पुरवा गोविंदपुर निवासी उमेश यादव (35) के साथ हुआ। वह नेवादा पेट्रोल पंप के पास मठिया में चाय की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे, जब वह दुकान के पास ही काम कर रहे थे, तभी रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमेश दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उमेश को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उमेश अविवाहित थे। सात साल पहले उनका तलाक हो गया था। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। माता-पिता की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन


खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर
दूसरी घटना जैतपुर के ढाका गांव की है, जहां बुधवार शाम 55 वर्षीय सुदामा देवी अपने खेत से लौट रही थीं। गांव की मुख्य सड़क किनारे खड़ी सुदामा को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नगपुर ले गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे प्रवेश यादव, निखिलेश, अखिलेश और बेटी गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहनों की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed