फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High security number plate will be installed on more than three lakh vehicles

तीन लाख से अधिक वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Fri, 29 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
High security number plate will be installed on more than three lakh vehicles
अंबेडकरनगर। 15 जुलाई 2021 से 15 जुलाई 2022 तक जिले के 3 लाख से अधिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। एआरटीओ कार्यालय ने इसके लिए प्रचार-प्रसार के साथ ही वाहन स्वामियों को जागरूक करने की तैयारी तेज कर दी है। शासन के निर्देशानुसार यदि निर्धारित समय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जाती तो एआरटीओ कार्यालय वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

अब बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर चलाना आसान नहीं होगा। शासन ने इसे लेकर अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने जारी पत्र में निर्देशित किया है कि 15 जुलाई 2021 से 15 जुलाई 2022 तक सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जानी चाहिए। नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहनों के नंबर की सारिणी भी तैयार कर ली गई है। शासन के निर्देशानुसार हाई सिक्योरिटी नंबर वाहनों पर लगवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय द्वारा जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के आरआई बिपिन कुमार ने बताया कि जिले में 3 लाख 14 हजार 344 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी है। इसमें 2 लाख 72 हजार 677 दो पहिया वाहन, 6 हजार 831 निजी कार, 4699 प्राइवेट जीप, 1675 टैक्सी जीप, 1475 ऑटो रिक्शा, 1368 विक्रम टैक्सी, 1983 ई रिक्शा, 293 बस व मिनी बस, 641 स्कूल बस, 3440 डिलीवरी वाहन, 2027 मध्यम व भारी वाहन, 16 हजार 820 ट्रैक्टर व 405 अन्य वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नंबर प्लेट के अंतिम नंबर के आधार पर समय का भी निर्धारण किया गया है। इसमें 0 व 1 नंबर वालों को 15 जुलाई 2021 तक, 2 व 3 नंबर वालों को 15 अक्तूबर 2021, 4 व 5 नंबर वालों को 15 जनवरी 2022, 6 व 7 नंबर वालों को 15 अप्रैल 2022 व 8 व 9 नंबर वालों को 15 जुलाई 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवानी होगी। निर्धारित समय पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। निर्धारित समय पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा सके, इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
किया जाएगा जागरूक
अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। निर्धारित समय में यदि किसी ने नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो कार्रवाई भी की जाएगी।
- वीडी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed