फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High fever taken the lives of teens

तेज बुखार ने ली किशोर की जान

Tue, 01 Nov 2016 10:34 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 01 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
High fever taken the lives of teens
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
तेज बुखार की चपेट में आए एक किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सात और लोग तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में तेज बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तेज बुखार के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार सुबह एक किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सात अन्य का इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीटी थाना अन्तर्गत इटवा गांव निवासी समरदीप (14) पुत्र राजितराम बीते शनिवार को तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद परिवारीजनों ने उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए बीते रविवार की सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हंसवर थाना अन्तर्गत लखनपुर गांव निवासी शिवम (16) पुत्र रवींद्र को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किछौछा दरगाह में चल रहे उर्स में भाग लेने आए गोरेगांव मुंबई निवासी हैदर अली के पुत्र मुस्कान (14) व असगर (12) बीते रविवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अन्तर्गत पीरपुर निवासी बिपिन (32) पुत्र सभाजीत रविवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बेवाना थाना अन्तर्गत कूढ़ा महमदपुर गांव निवासी बृजेंद्र के 3 वर्षीय पुत्र अश्विनी को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


अकबरपुर थाना अन्तर्गत नासिरपुर गांव निवासिनी रीता तिवारी (45) पत्नी चतुर्भुज को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों में मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा थाना अन्तर्गत मुसहां गांव निवासी नदीम (20) पुत्र मोबीन सोमवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed