{"_id":"66aa6f5cb47b4775bb006b91","slug":"hepatitis-b-and-c-patients-will-be-treated-in-the-district-itself-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-119008-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले में ही हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों का होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले में ही हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों का होगा उपचार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। अब तक ऐसे मरीजों को लखनऊ, वाराणसी जैसे बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। माना जा रहा है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह से इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी।
नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत अब जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ जैसे बड़े शहरों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता है। इसमें एक तरफ जहां ऐसे मरीजों व उनके तीमारदारों को आने-जाने में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो वहीं पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।
जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. हर्षित गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल में इलाज प्रारंभ हो जाएगा साथ ही जरूरी दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि इसके लिए डॉ. मनोज शुक्ला को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है, वे इसके लिए प्रशिक्षण भी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में होगी मुख्य जांच
डॉ. हर्षित ने कहा कि हेपेटाइटिस-बी व सी के मरीजों की पहले सामान्य जांच जिला अस्पताल में ही होगी। यदि कोई संदेह होगा तो अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज में स्थापित रिफ्रेंस लैब में वायरल लोड की जांच होगी। वहां से हेपेटाइटिस-बी व सी की पुष्टि होने पर संपूर्ण रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे वहां से जिला अस्पताल को जरूरी दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी जिससे मरीज का बेहतर ढंग से इलाज किया जाएगा।
शीघ्र शुरू होगा इलाज
हेपेटाइटिस-बी व सी का इलाज अगस्त माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस