फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Help bank opened for pencil, copy-book

पेंसिल, कापी-किताब के लिए खोला हेल्प बैंक

Tue, 27 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Help bank opened for pencil, copy-book
अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय छांगुरपुर मिश्रौलिया पूरे इलाके में संचालित स्कूलों के लिए एक मिसाल बना है। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक राजीव कुमार की पहल पर शिक्षकों ने पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष हेल्प बैंक का संचालन शुरू किया है। चिल्ड्रेन हेल्प कार्नर के नाम से चल रहे इस बैंक के माध्यम से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल से लेकर पठन पाठन से जुड़ी जरूरत की अन्य सामग्रियां भी निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन

इसका प्रबंध व संचालन प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षामित्र मिलकर करते हैं। इस बैंक का सीधा फायदा विद्यालय में पढ़ने वाले 208 छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डॉयट मेंटर डॉ. सुरेश कुमार ने संबंधित बैंक के संचालन को देखकर इसकी प्रशंसा करने के साथ ही विद्यालय शिक्षकों के इस सार्थक प्रयास के बारे में सभी को जानकारी भी दी।
विज्ञापन

बाराबंकी से स्थानांतरित होकर 31 अक्तूबर 2021 को विद्यालय में प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभालने वाले प्रधानाध्यापक राजीव ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने के लिए कुछ ऐसे भी बच्चे आते हैं जो चाहने के बाद भी संसाधनों के अभाव में पढ़ाई लिखाई नहीं कर पाए। ऐसे बच्चों की पढ़ाई में संसाधनों की कमी आड़े न आए इसी लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर इस बैंक के बतौर एक चिल्ड्रेन हेल्प कार्नर का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी किताब के साथ ही पढ़ाई के लिए जरूरी अन्य सामग्री भी मुहैया करायी जाती है। यह सभी सामग्री बच्चों को पूरी तरह निशुल्क दी जाती हैं। इस कार्य में विद्यालय के सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कन्हैयालाल, निलेश कुमार, ममता व शिक्षामित्र आशा देवी का भी पूरा सहयोग रहता है। इसके माध्यम से विद्यालय में पढ़ने वाले करीब ढाई सौ बच्चों को अलग अलग प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed