{"_id":"64dfb1764e47877bef04c5a6","slug":"heavy-vehicles-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1891-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो हाईवे पर 22 तक भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो हाईवे पर 22 तक भारी वाहनों का आवागमन बंद
Fri, 18 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में बैरियर लगाकर किया गया रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए अकबरपुर-अयोध्या और टांडा-अयोध्या हाईवे पर 22 अगस्त तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही बस्ती-आजमगढ़ हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। यह प्रतिबंधित शुक्रवार शाम से लागू कर दिए गए। सुरक्षा के लिए रूट के सभी थानों को सक्रिय करने के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनाती की गई है।
सरयू से जल लाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर कावंड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं। इसके तहत दो प्रमुख मार्गों पर बृहस्पतिवार शाम से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अकबरपुर नगर में अयोध्या मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहन अन्नवां बाजार से हाइवे होते हुए आजमगढ़ भेजे जा रहे हैं। टांडा से आने वाले वाहन कटरिया याकूबपुर से बाईपास होते हुए हाईवे पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को भी शहजादपुर की तरफ से नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा।
विज्ञापन
इसी तरह टांडा-अयोध्या मार्ग पर भी बड़े वाहनों का अवागमन रोक दिया गया है। सेवागंज, अलीगंज व अन्य स्थानों पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। यह व्यवस्था दोनों हाईवे पर 22 अगस्त तक लागू रहेगी। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि इसके अलावा बस्ती से आजमगढ़ हाईवे पर वन-वे लागू कर दिया गया है। इस मार्ग पर सिर्फ एक तरफ वाहनों का आवागमन होगा। रोड की दूसरी साइड कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षित रहेगी।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। पीएसी जवानों को अकबरपुर व टांडा क्षेत्र में लगाया गया है। एएसपी संजय राय ने बताया कि सभी सीओ व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ मजिस्ट्रेट भी नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे का इस्तमाल किया जाएगा।
कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि रविवार व सोमवार को प्रशासन की तरफ से पवित्र शिवबाबा व झारखंडी महादेवा टांडा में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, शिवबाबा व टांडा में जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।