फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy rain somewhere amid winds and drizzle somewhere

Ambedkar Nagar News: हवाओं के बीच कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश

Wed, 04 Sep 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain somewhere amid winds and drizzle somewhere
 महरूआ क्षेत्र में बारिश के बाद धान खेतों में दिखा हरियाली - संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के कुछ क्षेत्रों में बुधवार शाम तेज हवा के बीच झमाझम बारिश हुई तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इससे एक तरफ जहां उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो वहीं धान की सिंचाई को लेकर परेशान किसानों के चेहरे पर भी कुछ चमक आ गई।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे दिन तेज धूप रही। तो शाम होते-होते काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे और तेज हवाएं भी चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कटेहरी, महरुआ, मिझौड़ा, भीटी समेत कई अन्य क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। लगभग आधा घंटे तक बारिश हुई, इसके साथ ही अकबरपुर के अलावा ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश ही हुई। हवा चलने व बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। तेज गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

उधर बारिश ने धान किसानों को भी राहत दी। दरअसल मौजूदा समय में धान की सिंचाई अत्यंत आवश्यक है। बारिश न होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंचने लगी थी। इसके साथ ही सिंचाई के अभाव में झुलसा रोग लगने की भी आशंका बढ़ गई। हालांकि बारिश ने कुछ राहत जरूर दी। अकबरपुर के किसान राममिलन, अमेदा के महेश कुमार व महरुआ के सजीवन ने कहा कि जितनी बारिश की उम्मीद थी वह तो नहीं हुई लेकिन जो भी उससे कुछ लाभ जरूर मिला है। उधर तेज हवाओं ने कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी प्रभावित किया। पेड़ व तार गिरने की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed